{"_id":"599c75414f1c1b81028b468a","slug":"101503425857-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंची एंबुलेंस, गर्भवती महिला की मौत
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सूचना देने के बाद भी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची। सही समय पर इलाज नहीं मिलने से चद्रावती (36) की मौत हो गई। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर गांव की है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह शिवशंकर की पत्नी चंद्रावती की तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मांग की, लेकिन कई घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। संसाधन के अभाव में परिवार वाले महिला को अस्पताल नहीं ले जा सकें और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर प्रभारी एसओ चिंतावन सिंह ने मृतका के घरवालों से मौत के बारे में पूछताछ किया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि चंद्रावती को दो बच्चे है, तीसरा पेट में था। एंबुलेंस के न आने से मौत पीड़िता की मौत हुई समाचार लिखे जाने शव का पीएम नहीं हुआ था। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि चंद्रावती को लेने के लिए किन परिस्थितियों में एंबुलेंस नहीं पहुंची, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।