फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   653 कोटे की दूकानों पर नहीं लगी बायोमेट्रिक मशीन

653 कोटे की दूकानों पर नहीं लगी बायोमेट्रिक मशीन

Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
653 कोटे की दूकानों पर नहीं लगी बायोमेट्रिक मशीन

विज्ञापन
सोनभद्र। अनाज वितरण प्रणाली की दूकानों पर धांधली रोकने के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगनी है। लेकिन अभी शासन के आदेश को पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका है। जिले के करीब 653 कोटे की दूकानों पर अभी तक बायोमीट्रिक मशीनें नही लगी है । सिर्फ नगरीय क्षेत्रों के 72 दूकानों पर मशीनें लगी है। इनमें से दर्जनों बायोमैट्रिक मशीनों में कार्डधारकों का फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहा। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताते चलें कि सरकार ने वितरण प्रणाली की दूकानों पर हो रही घटतौली को बंद करने के लिए बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्देश दिया है। ताकि शासन की ओर से कार्डधारकों को मिली वाली सुविधाएं मुहैया हो सकें। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 653 और नगरीय क्षेत्रों में 72 वितरण प्रणाली की दूकानें है। शासन के सख्त आदेश देने के बावजूद अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों के एक भी कोटे की दूकानों पर बायोमैट्रिक मशीनें नहीं लगी है। इससे शासन की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नगरीय क्षेत्रों में लगी कई बायोमैट्रिक मशीनों में अधिकांश कार्डधारकों को फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहा है। इसके अलावा अक्सर मशीन में नेटवर्क की समस्याएं रह रही है जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी का कहना है कि प्रथम चरण में नगरीय क्षेत्र के 72 कोटे की दूकानों पर मशीनें लगाई है। द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्रों की दूकानों पर बायोमैट्रिक मशीनें लगेंगी। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में 33395 कार्डधारक है, इनमें से 8315 कार्डधारकों को बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से वितरण किया गया है। नेटवर्क की समस्याओं को दूर करने के लिए 13 जुलाई से संबंधित कंपनी ने टूजी प्लान को थ्री जी प्लान में कनवर्ट करना शुरू कर दिया है। जिन बायोमैट्रिक मशीनों मेें खराबी है उसे ठीक करने के लिए संबंधित कंपनी के इंजीनियरों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed