{"_id":"596908bb4f1c1b8c6a8b45c5","slug":"101500055739-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक विपरीत ब्लास्टिंग पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक विपरीत ब्लास्टिंग पर होगी एफआईआर
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरौली/ शक्तिनगर। एनसीएल की कोयला परियोजनाओं में मानक के विपरीत हो रही ब्लास्टिंग (विस्फोट) से रिहायशी मकानों में आ रही दरारों को लेकर शुक्रवार को त्रिपक्षीय बैठक हुई। इसमें एसपी ने स्पष्ट किया कि विस्फोट मानक के विपरीत हुआ तो संबंधित कोयला प्रोजेक्टों के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सिंगरौली इलाके में नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की जयंत, निगाही, अमलोरी, झिंगुरहद, ब्लाक बी कोयला परियोजनाएं हैं। खदानों से कोयला निकासी के नितित्त रोजाना ब्लास्टिंग के जरिए पहाड़ों को उड़ाने का काम किया जाता है। इसको लेकर हुई बैठक में प्रशासन व कोल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ विस्थापित मोर्चा के सदस्यों ने अपना पक्ष रखा।
गौरतलब है कि तेज विस्फोट सिंगरौली क्षेत्र का ही मसला नहीं रह गया है। शक्तिनगर इलाके में स्थित खदानों में भी मानक के खिलाफ किए जा रहे विस्फोट के चलते प्रमुख व्यवसायिक बाजार खडिय़ा सहित इलाके के कई रिहायशी इलाके के मकानों में बड़ी दरारें आ चुकी है। बीते दिनों खडिय़ा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एनसीएल के कृष्णशीला कोयला परियोजना जीएम से मिलकर आपत्ति जता चुके है। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। इससे रहवासियों में नाराजगी बढ़ रही है।