{"_id":"5ee6557b8ebc3e432a62b0ea","slug":"10106-migrant-workers-arrived-in-the-account-sonbhadra-news-vns530031613","type":"story","status":"publish","title_hn":"10106 प्रवासी श्रमिकों के खाते में पहुंचे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10106 प्रवासी श्रमिकों के खाते में पहुंचे रुपये
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गैर प्रांत एवं जिलों से कामकाज छोड़ कर आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए प्रशासन हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रहा है। शनिवार को 10106 प्रवासी श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेज दिए गए। अभी और छूटे हुए मजदूरों को भेजने के लिए डाटा एकत्र किया जा रहा है ।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने मुंबई, दिल्ली, गुजरात, महराष्ट्र समेत अन्य जगहों पर रोजी-रोटी की तलाश में गए श्रमिकों को उनके घर भेजना शुरू कर दिया। अभी तक जिले में 35 हजार से अधिक श्रमिक पहुंच चुके है। अभी भी श्रमिकों केआने का सिलसिला जारी है। वहीं सरकार ने कोरोना केचलते कई माह तक कामकाज ठप होने के कारण प्रवासी मजदूरों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक प्रवासी श्रमिक के परिवार के मुखिया के खाते में एक-एक हजार रुपये देने का फैसला किया है। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान ने लगभग 5106 पात्र प्रवासी श्रमिकों, दुद्धी के उपजिलाधिकारी सुशील यादव ने 2953 पात्र प्रवासी मजदूरों और घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने 2993 पात्र प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय को मुहैया कराया है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों तहसीलों के करीब 10106 प्रवासियों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेज दिया गया है। छूटे हुए पात्र जिन लोगों के खाते में रुपया नहीं पहुंचा है उन्हें शीघ्र भेजा जाएगा।