फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   100 street lights will be installed on the flyover, demand

Sonebhadra News: फ्लाईओवर पर लगेंगे 100 स्ट्रीट लाइट, अरसे से उठ रही थी मांग

Thu, 04 Jan 2024 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
100 street lights will be installed on the flyover, demand
सोनभद्र। नगर के मध्य वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बने तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बृहस्पतिवार को स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उपसा के अधिकारियों से स्ट्रीट लाइट के संबंध में जानकारी ली और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि सपा सरकार में फ्लाईओवर का निर्माण तो करा दिया गया, मगर इस पर जनसुविधाओं का ख्याल नहीं रखा गया। भाजपा शासन में जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं होने का मसला विधानसभा (सदन) तक उठाया गया था। बृहस्पतिवार से फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू हो गया। उपसा के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि फ्लाईओवर पर कुल 100 स्ट्रीट लाइट लागयी जाएगी। एक लाइट से दूसरे लाइट के बीच की दूरी 28 मीटर होगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संजू श्रीवास्तव, शिवम राजपूत, जवाहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed