{"_id":"5ac7aa154f1c1b051d8b4ebd","slug":"100-kw-of-electricity-will-be-generated-every-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घंटे 100 किलोवाट बिजली उत्पादन होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घंटे 100 किलोवाट बिजली उत्पादन होगा
sonbhadra
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली में गैसी पावर प्लांट। अमर उजाला
- फोटो : सोनभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर अब प्रति घंटे 100 किलोवाट विद्युत का उत्पादन करेगा। शुक्रवार को स्टेशन के आवासीय टाउनशिप में गैसी पावर प्लांट का समूह प्रबंधक देवाशीष सेन ने उदघाटन किया। समूह प्रबंधक ने बताया कि इस प्लांट के संचालन के लिए किसी भी तरह की लकड़ी, घासफूस, मूंगफली के छिलके, नारियल का छिलका कृषि उत्पाद संबंधित कचरा आदि प्लांट के रियेक्टर में जलाया जाएगा। उससे निकलने वाली गैस उसको फिल्टर करेगी। इस गैस से जनरेटर चलेगा और जनरेटर के चलने से बिजली का उत्पादन आरंभ हो जाएगा। 100 किलोवाट विद्युत के लिए एक क्विंटल ईधन की आवश्यकता होती है। इसके साथ-साथ गैस फिल्टर करने के लिए पानी और कपड़े के फिल्टर की आवश्यकता होती है।
100 किलोवाट क्षमता का प्लांट लगाने के लिए अस्सी लाख से सवा करोड़ रुपये की लागत आती है। जिन गांवों में बिजली नहीं है अथवा बिजली पहुंचाना कठिन है वहां यह प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । ईधन की मात्रा पर्याप्त हो तो हम दिन-रात समान रूप में संयंत्र का संचालन कर विद्युत उत्पादन कर सकते हैं। यूनिट स्थापित करने वाली एजेसी के अभियंता श्रमिकों को प्रशिक्षित करेंगे । यह प्लांट दो वर्षों के लिए एनटीपीसी सिंगरौली के साथ अनुबंधित हो तो समय-समय पर प्लांट प्रचालन में सहयोग प्रदान करेेंगे।