फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 injured, including four children, in jackal attack

Sonebhadra News: सियार के हमले में चार बच्चों समेत 10 घायल

Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
10 injured, including four children, in jackal attack
हाथीनाला। चोपन थानाक्षेत्र की कोटा ग्राम पंचायत के सरपतवा और अम्मा टोला में रविवार की रात सियार के हमले में करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सोमवार को सभी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचे, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला निवासी बाबूलाल ने बताया कि रविवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के लोग घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात जंगल की ओर से आए सियार ने अचानक उनके पैर में काट लिया। दर्द होने पर उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकल आए। इसी दौरान सियार ने नंदलाल पुत्र अशोक पर हमला कर दिया। उनके बचाव में आए कई अन्य लोग भी घायल हो गए। सियार के हमले में सरपतवा टोला निवासी अनुज, सतीश, अनिल, अवध नारायण, अनिता, सोना, सूरज की पत्नी अनिता, लल्लू व एक अन्य घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. फैज ने बताया कि कोटा गांव के सरपतवा और अम्मा टोला के करीब 10 महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सियार के काटने से घायल हुए थे। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed