फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sonakshi sinha film's was shot forgery

सोनाक्षी की फिल्म, शूटिंग में फर्जीवाड़ा!

Thu, 20 Mar 2014 07:58 AM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha film's was shot forgery

सत्ताधारियों का हाथ और पुलिस का साथ लेकर फिल्म ‘तेवर’ की शूटिंग यूनिट ने न केवल हर दिन नियम-कानून तोड़े हैं, बल्कि शूटिंग की अनुमति हासिल करने के लिए भी फर्जीवाड़ा किया।

विज्ञापन


एएसआई की अनुमति हासिल करने के लिए संजय कपूर प्रोडक्शन ने वह स्क्रिप्ट लगाई, जो फिल्म ‘यंगिस्तान’ की शूटिंग के दौरान एएसआई में ही जमा की गई थी।

संजय कपूर प्रोडक्शन की फिल्म तेवर की शूटिंग 15 दिनों से आगरा में चल रही है। अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के शॉट्स के लिए प्रोडक्शन कंपनी की ओर से प्रमोद राणा ने प्रशासन और एएसआई से अनुमति हासिल की थी। एएसआई की इजाजत के लिए स्क्रिप्ट अनिवार्य है।

विज्ञापन

यंगिस्तान फिल्म की स्क्रिप्ट लगाई

sonakshi sinha film's was shot forgery

फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के बाद से ही एएसआई ने इसे जरूरी कर दिया। एएसआई से अनुमति पत्र लेने के लिए प्रोडक्शन कंपनी ने जो स्क्रिप्ट लगाई, उसमें फिल्म यंगिस्तान का चर्चित गीत ‘सुनो ना’ के बोल लिखे गए हैं।

हैरतअंगेज पहलू ये है कि निर्माता-निर्देशक वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की फिल्म ‘यंगिस्तान’ की शूटिंग भी आगरा में ताजमहल और महताब बाग पर हुई है। उस फिल्म की अनुमति में ही इस गीत की स्क्रिप्ट एएसआई में जमा की गई थी।

संजय कपूर प्रोडक्शन ने भी उसी फिल्म की स्क्रिप्ट लगाकर आनन-फानन में अनुमति ले ली, जिस पर एएसआई ने भी कोई आपत्ति नहीं की, जबकि वही स्क्रिप्ट एएसआई के पास रिकार्ड में जमा है। टीवी पर यह गाना सुनने के बाद प्रोडक्शन कंपनी को नोटिस दिया जा रहा है।

किया कानून का उल्‍लघंन

sonakshi sinha film's was shot forgery

एनके पाठक, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई, आगरा सर्किल ने बताया कि शूटिंग अनुमति के लिए स्क्रिप्ट जमा करनी अनिवार्य है। शूटिंग टीम को नोटिस भेजा जा रहा है, अगर धोखाधड़ी की है तो अनुमति निरस्त की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त निगाह रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed