{"_id":"b00325be4e84397d2a68319e414fad1f","slug":"son-killed-his-father-for-bike-in-ballia-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक देने से किया इनकार, बेटे ने बाप को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक देने से किया इनकार, बेटे ने बाप को मार डाला
बलिया/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के खैरा निफ्सी गांव में सोमवार रात एक बेटे ने अपने पिता को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। पिता का कसूर बस इतना था कि उसने बेटे को बाइक देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। लड़के का पिता सेवानिवृत्त सिपाही था।
विज्ञापन
शिवानंद गिरी (62) दो साल से गांव में रह रहे थे। लोगों की माने तो नौकरी के दौरान ही उनकी और बड़े बेटे अनिल की नहीं पटती थी। जिसके चलते अनिल पांच साल से पिता से अलग रह रहा था।
विज्ञापन
अनिल सोमवार को किसी काम के लिए अपने पिता से बाइक मांगने गया, लेकिन उन्होंने बाइक देने से मना कर दिया। इस पर अनिल को गुस्सा आ गया और वो बाइक को तोड़ने लगा।
शिवानंद ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसी डंडे से वह उन्हें मारने लगा। इससे शिवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।