{"_id":"cb470884c4b052a6ca23355a4a9b4ffb","slug":"son-demanded-ransom-of-two-crores-from-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने अपने मां-बाप से फिरौती में मांगे दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने अपने मां-बाप से फिरौती में मांगे दो करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहजोई (संभल)
Updated Thu, 10 Apr 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहजोई में डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने एक ऐसी हरकत कर दी जिसने परिजनों को उलझन में डाल दिया।
विज्ञापन
छात्र ने खुद के अपहरण की कहानी रची और दो करोड़ रुपये की फिरौती मांग बैठा। लेकिन सर्विलांस के जरिए उसके मोबाइल की लोकेशन का पता चला।
पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से छात्र को बरामद किया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मामला बहजोई के बेहटाखास का है। सातवीं कक्षा का एक 15 वर्षीय छात्र सात अप्रैल 2014 को अपने चाचा की डांट के बाद इतना क्षुब्ध हुआ कि वह बहजोई में स्कूल जाने के बजाय दिल्ली चला गया। उसने आवाज बदल कर अपने ही मोबाइल से घर पर फोन किया। फिरौती में दो करोड़ रुपये मांगे।
परिजन उलझन में आ गए, क्योंकि वे साधारण किसान थे। उसके पास फिरौती देने के लिए रुपये नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और एक सिपाही को परिजनों के साथ दिल्ली भेजा। दिल्ली में छात्र मिल गया।
विज्ञापन
उसे बुधवार को थाना प्रभारी ने परिजनों के सुपुर्द किया, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।