फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   six thousand accountants will be recruited

यूपी में रोजगार, 6000 लेखपालों की होगी भर्ती

Sat, 15 Jun 2013 01:23 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
six thousand accountants will be recruited

उत्तर प्रदेश में लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर तैयार हो गया है। भर्ती प्रक्रिया जुलाई से शुरू कर नवंबर तक पूरी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर पर भर्ती के लिए विज्ञापन जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में लेखपालों के करीब 6000 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


शासन ने राजस्व परिषद के निर्देशन में जिला स्तर पर रिक्त पदों के आधार पर लेखपालों की भर्ती की योजना बनाई है। लेखपालों का पद जिलास्तर का होने की वजह से भर्ती संबंधी सारी कार्यवाही जिलाधिकारियों के माध्यम से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विज्ञापन प्रकाशन से लेकर आवेदन लिए जाने, परीक्षा की तिथि, इंटरव्यू, रिजल्ट घोषित करने की कार्यवाही और नियुक्ति पत्र जारी करने का काम पूरे प्रदेश में एक साथ होगा।

भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र भी एक ही होगा और नियुक्ति पत्र भी एक ही तिथि में जारी किए जाएंगे। यहां तक कि लिखित और इंटरव्यू के अंक को मिलाकर मेरिट तैयार करने का काम भी राजस्व परिषद ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed