फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   six more bodies found in boad accident

नाव हादसा: तीसरे दिन छह और शव मिले

Fri, 08 Aug 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 08 Aug 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
six more bodies found in boad accident

वाराणसी के बेटावर घाट (रोहनिया) से गांगपुर घाट (चुनार) जा रही नाव हादसे में डूबे लोगों के शव गंगा नदी में मिलने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। शाम तक रामनगर, चौबेपुर, लंका के सामने घाट एवं मिर्जापुर के नरायनपुर क्षेत्रों में बहकर जा रहे छह शवों को निकाला गया। गंगा नदी में डूबी मोटरबोट से लापता 19 लोगों में से अब तक चौदह लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। इसमें एक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाकी  पांच लोगों की तलाश में एनडीआरएफ एवं पीएसी के गोताखोर जगह जगह खोजबीन में लगे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को बलुआ घाट और सिपहिया घाट के बीच सुबह 6.30 बजे नदी में बहकर जा रहे शव को पीएसी के प्लाटून कमांडर श्रीकृष्ण ने देखा तो उन्होंने वोट से पीछा कर बलुआ घाट पर शव बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त राजकुमार पटेल निवासी बूढापुर थाना रोहनिया के रूप में हुई है। 10 बजे विश्व सुंदरी पुल के पास नदी में उतराता शव सभासद अशोक साहनी ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया जिसकी शिनाख्त लोगों ने माझी बेचन 28 वर्ष निवासी धरमवरपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


वहीं रामनगर इलाके में गंगा में 36 वीं वाहिनी पीएसी ने कई स्थानों पर दो महाजाल डाले जहां एक जाल तो नदी में बह गई और दूसरी क्षतिग्रस्त हो गई। महाजाल  में कोई शव बरामद नहीं हो सका है। चौबेपुर के गोवरहा में सोता के पास एक शव बरामद हुआ जिसकी शिनाख्त शिवपूजन विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी चुनार के रूप में हुई। चौबेपुर में  ही गंगा के कैथी घाट पर एक महिला का शव पाया गया जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने घाट के पास से एक अन्य शव बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त परमानंद के रूप में हुई है। लेकिन वह कहां का निवासी है पुष्ट नहीं हो सका है। मिर्जापुर के नरायनपुर में गांगपुर निवासी 15 वर्षीय छात्र राहुल सिंह का शव बरामद किया गया है। छह शवों के मिलने के बाद अब बरामद शवों की संख्या बढ़कर चौदह हो गई है।

नाव में सवार लोगों की सूची नहीं है प्रशासन के पास

प्रशासन ने घटना से प्रभावित 32 लोगों को चिह्नित कर सूची जारी तो  कर दी। लेकिन कितने लोग सवार थे इसकी सूची प्रशासन के पास नहीं है। प्रशासन एक अनुमान के तहत नाव में चालीस लोगों के सवार होने का दावा कर रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ही अब तक चौदह  शव गंगा से निकाले जा चुके हैं वहीं हादसे में 18 लोग बचकर किनारे आ गए थे। प्रशासन को दी गई जानकारी में पांच अभी भी लापता हैं।

दुर्घटना में अब तक बरामद मृत लोगों के नाम

गांगपुर चुनार तहसील के बृजेश कुमार सिंह और उनकी सात वर्षीय पुत्री तान्या, गांगपुर हीरावती 40 वर्ष, जलालपुर के प्रेम पंडित 48 वर्ष, गांगपुर के छेदन 30 वर्ष, शिवपुर के शिवकुमार 50 वर्ष, श्यामलाल 30 वर्ष, लखपत्ती 35 वर्ष, बूढपुर रोहनिया निवासी राजकुमार पटेल 47 वर्ष, धरमवरपुर निवासी माझी बेचन 28 वर्ष, चुनार निवासी शिवपूजन विश्वकर्मा, गांगपुर के राहुल सिंह, परमानंद निवासी अज्ञात एवं एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।    


बचे हुए लोगों के नाम

गांगपुर चुनार तहसील के यशवंत, सीमा देवी, दीपेंद्र, गोल्डे, दीपू, गौरी, सतनी, रामनरेश मांझी, संतोष, कपूरचंद, मनोज कुमार, संतरा देवी,  श्यामलाल,  भंवरी, शिवपुर तहसील चुनार के बबलू, सुनील, बगहीं चुनार तहसील के शिशुपाल सिंह, भवानीपुर चुनार तहसील के सुनील कुमार दूबे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed