फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Zero FIR registered against an alleged journalist from Lucknow.

Sitapur News: लखनऊ के कथित पत्रकार पर जीरो एफआईआर दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Zero FIR registered against an alleged journalist from Lucknow.
रामकोट। शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित ने लखनऊ के कथित पत्रकार पर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना की जांच के लिए प्रकरण मड़ियांव थाने हस्तांरित कर दिया गया।
विज्ञापन



पीड़ित के अनुसार वह सीतापुर के मूल निवासी हैं। उनकी 18 वर्षीय पुत्री उनकी सगी बहन के यहां लखनऊ में करीब डेढ़ माह से रह रही थी। उनकी पुत्री का बीबीए के कोर्स में एक निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन भी होना था। इस दौरान उनकी पुत्री ने एक प्राइवेट नौकरी भी जॉइन कर ली थी।
विज्ञापन


उनके बहनोई का भांजा फैजुल्लागंज निवासी आरोपी रंजीत सिंह राठौर पत्रकारिता करता है। आरोप लगाया कि 29 जून को आरोपी उनकी बहन के घर पर आया। उनकी पुत्री भी मौजूद थी। आरोपी अपने साथ समोसा व मैंगो शेक भी लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मैंगो शेक में आरोपी नशीला पदार्थ मिलाकर लेकर आया और उनकी पुत्री व बहन को पिला दिया। कुछ देर बाद दोनों नशे में बेसुध हो गईं। इसके बाद उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया और घर पर दोनों को बेसुध हालत में छोड़कर घर से भाग गया।

कुछ देर बाद बहन की पुत्री व बहनोई घर पहुंचे। रात के नौ से 10 बजे के बीच दोनों को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी पुत्री की हालत गंभीर बनी है। बताया कि उनकी पुत्री इसी 2 जून को ही 18 साल की हुई है। एसपी से मामले की शिकायत की है। शहर कोतवाल दिनेश पांडेय ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।



-----------


पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाकर गांठता था रौब
पीड़ित के अनुसार आरोपी रंजीत राठौर ने मौके से कुछ साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया। आरोपी कई पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों पर रौब गांठने का प्रयास करता था। वह इन्हीं फोटो के माध्यम से लोगों को प्रभाव में लेना चाहता था। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की मांग व दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed