फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youths who went to hunt birds were beaten up, one died

पक्षी का शिकार करने गए युवकों को पीटा, एक की मौत

Thu, 25 Aug 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youths who went to hunt birds were beaten up, one died
रामपुरकलां/बिसवां (सीतापुर)। एक युवक अपनी मां की बीमारी को ठीक करने के लिए पक्षी का शिकार करने साथियों के साथ दूसरे गांव गया था। वहां लोगों ने सभी को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो आरोपी नशे में थे और बच्चा चोर होने की आशंका पर पिटाई की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम पुरैनीगंज निवासी प्रदीप (32) की मां को लकवा है। वह मां के इलाज के लिए गांव में एक पक्षी की तलाश में था। मंगलवार को गांव के साथियों उदन, गोपी, महेश के साथ पक्षी को पकड़ने के लिए रामपुरकलां के गांव बंभौर गए थे। वहां पर उस पक्षी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान बंभौर निवासी मनोज और अजय अपने साथियों के साथ आ गए और युवकों से पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। मनोज और उसके साथी उमेश ने प्रदीप और उसके साथियों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उदन प्रदीप और गोपी घायल हो गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मारपीट को रोकते हुए घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद गोपी को उसके घर भेज दिया गया। कुछ देर बाद गोपी (32) की हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिधौली ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने युवकों को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। पुलिस ने मनोज और उमेश पर केस दर्ज कर लिया है।

बच्चा चोर होने की आशंका पर पीटने की बात गलत है। मृतक और उसके साथी पक्षी पकड़ने के लिए आए थे, इसी दौरान नशे की हालत में उनसे मारपीट हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।
- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed