{"_id":"6276bcd1d4af472bca79e1af","slug":"youth-shot-in-harsh-firing-sitapur-news-lko6295421129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के चतुरैया निवासी संजू शुक्ला के वहां तिलक समारोह था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान कार्यक्रम में मौजूद थाना पिसावां के सतनापुर निवासी शुभम (22) के पेट में गोली लग गई। युवक मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। अफरातफरी के माहौल में परिजन युवक को लेकर आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली पहुंचे।
जहां शुभम की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर महोली अनूप कुमार शुक्ल ने बताया कि गांव के ही शरीफ व बृजमोहन उर्फ कजरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद किया गया है। जिसका तिलक चढ़ रहा था आरोपी कजरे उसका सगा भाई है। दोनों को ही जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।