{"_id":"60636a698ebc3e592368fea2","slug":"youth-shot-dead-injured-sitapur-news-lko5719081161","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मारी गोली, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को मारी गोली, जख्मी
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर) नेशनल हाईवे पर झरेखापुर के निकट सोमवार सुबह बाइक सवार एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक ने दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।
लखीमपुर खीरी क्षेत्र के सरोना गांव निवासी मुकेश (33) सीतापुर जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल में सफाई कर्मी है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली मंडी में किराए के मकान में रहता है। होली पर्व के मौके पर सोमवार सुबह बाइक से गांव लखीमपुर खीरी जा रहा था। इस बीच हरगांव थाना क्षेत्र में झरेखापुर के निकट लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर पहुंचा।
तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। विवाद के बाद उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया गया है। उसने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव के गौरिया कलां निवासी छोटू व दीपू को नामजद किया है। दीपू से उसकी रंजिश है। इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।