फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth protest against Agneepath

अग्निपथ के खिलाफ भड़के युवा, प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth protest against Agneepath
आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान पर युवाओं ने किया प्रदर्शन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। युवाओं ने रक्षा मंत्रालय की अग्निपथ योजना के खिलाफ गुरुवार को आरएमपी स्कूल के पास प्रदर्शन किया। रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन सिओ सिटी पियूष सिंह को सौंपा। युवाओं ने कहा कि वे भारतीय सेना में जाने के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। उनका मूल उद्देश्य देश की सेवा करना है लेकिन रक्षा मंत्रालय की तरफ से शुरू की गई अग्निपथ योजना से लोगों का मनोबल टूट गया है।
विज्ञापन

इस योजना में स्थायित्व न होने से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसकी जगह पर पहले से ही चल रही सैनिक भर्ती प्रक्रिया को लागू किया जाए। अगर सरकार ने हम लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर आलोक अवस्थी, शिवम वर्मा, शिवा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed