{"_id":"61954e77218d7708837a98ab","slug":"youth-murdered-by-slitting-his-throat-in-imalia-sultanpur-sitapur-news-lko6049200185","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलिया सुल्तानपुर में युवक की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमलिया सुल्तानपुर में युवक की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्या आरोपी मौके से भाग निकला। युवक को गोली मारे जाने की भी चर्चा है। सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अफसरों ने जांच की। घटना की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के निजामपुर गांव के निकट गोला-सीतापुर मार्ग से कोरैय्या संपर्क मार्ग पर बाइक सवार युवक की बुधवार शाम को हत्या कर दी गई। सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। एसपी आरपी सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित व सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। युवक को आननफानन में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआत में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, लेकिन मौके पर मिली बाइक से शव की शिनाख्त में पुलिस को मदद मिली। मृतक की शिनाख्त हरगांव इलाके के परसेहरा शरीफपुर निवासी मोहित अवस्थी के रूप में हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि युवक के गले पर गंभीर घाव मिले है। इससे गले पर धारदार हथियार से हत्या की बात पुलिस कह रही है। पुलिस की माने तो घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
युवक की इमलिया सुल्तानपुर के भटपुरवा गांव में बहन ब्याही है। रिश्तेदारी में ही एक विवाहिता से अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। अभी तक पुलिस हत्या की वजह को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रही है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर युवक की बाइक खड़ी मिली। उसमें हेलमेट भी टंगा था। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।