फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth injured in jackal attack

Sitapur News: सियार के हमले में युवक घायल, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 08 Sep 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 08 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in jackal attack
पिसावां/सकरन। पिसावां इलाके में एक सियार ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीम ने सियार होने की पुष्टि की। पिपरी शादीपुर निवासी प्रभांशु वर्मा (28) शनिवार सुबह बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान गोशाला के निकट सियार के एक झुंड ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया। युवक ने बताया कि तीन सियारों ने उस पर हमला किया था। वन दरोगा संतराम व बिनीत सक्सेना ने घटनास्थल के आसपास तलाश की। वन क्षेत्राधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि हमला सियार ने किया था।
विज्ञापन




जंगली जानवर ने बकरी को बनाया निवाला

सकरन। ताजपुर सलौली गांव निवासी रामचंद्र भार्गव का घर गांव के पूरब में है। शुक्रवार देर शाम रामचंद्र की पांच बकरियां घर के बाहर बंधी थीं। एक बकरी जंगली जानवर दबोच ले गया। रामचंद्र ने एक बकरी कम देखी तो उसकी तलाश करने लगे। गन्ने के खेत में तलाश करते समय बकरी के शव के अवशेष मिले हैं। इससे ग्रामीण दहशत में है। वन दरोगा नरेंद्रपाल यादव ने बताया सूचना मिली थी। मौके पर जांच की गई है। पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणपुर गांव में भेड़िये का हमला, दो घायल

सिधौली। नरायणपुर गांव में शनिवार रात भेड़िये की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार देर रात नरायणपुर निवासी साजिदा (20) व सुमन (20) ने भेड़िये के हमले का दावा किया है। साजिदा ने बताया कि वह पानी लेने गई थी तभी भेड़िये ने हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जानवर को लाठी-डंडों से पीटने लगे, जिसके बाद भेड़िया मौके से भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया है। महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या भी पहुंचीं और घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed