फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth hanged

युवक ने लगाई फांसी

Sat, 26 Dec 2020 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth hanged
सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर बेटे को धमकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के गधंरिया गांव निवासी विष्णु कुमार सिंह (30) पुत्र शिवराम सिंह ने शुक्रवार रात घर में कमरा बंद करके फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी से परिवारीजन में कोहराम मच गया। थाने में सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता का कहना है कि हैंडपंप लगवाने को लेकर उसके बेटे का गांव के ही सुनील सिंह, राकेश सिंह, रामरतन उर्फ गुड़दान व शारदा सिंह से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

आरोपियों ने विष्णु को धमकाया भी था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद क्षुब्ध होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली है। पिता ने चारों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ संदना आरबी सुमन का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed