फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth goes missing after drowning in Sharda Sahayak Canal

Sitapur News: शारदा सहायक नहर में युवक डूबकर हुआ लापता

Sat, 25 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth goes missing after drowning in Sharda Sahayak Canal
लहरपुर। इलाके की शारदा सहायक नहर में रेगुलेटर पुल के पास शुक्रवार दोपहर नहाने गया एक युवक डूबकर लापता हो गया। नगर के मोहल्ला नई आबादी कटरा निवासी नदीम (18) अपने दोस्त अमन, परवेज और तौसीफ के साथ नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन

नहाते समय नदीम अचानक गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस बल मौके पर मौजूद है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। युवक के माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसके पांच भाई व दो बहने हैं, सभी लोग मजदूरी करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed