फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth festival will see a confluence of folk arts and a science fair.

Sitapur News: युवा उत्सव में लोक कलाओं का संगम, लगेगा विज्ञान मेला

Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth festival will see a confluence of folk arts and a science fair.
सीतापुर। इस वर्ष युवा उत्सव का आयोजन केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग थीम के तहत होगा। यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को हिन्दू कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस युवा उत्सव में लोक कलाओं के संगम के साथ ही विज्ञान मेले का रोमांच भी दिखेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने दी। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक दिवसीय युवा उत्सव में लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह), कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग और साइंस मेला का आयोजन होगा। इसमें वही लोग शामिल हो सकेंगे, जिनकी आयु 1 सितंबर 2025 को 15-29 वर्ष के बीच होगी। युवा उत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को स्वयं माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक संस्थाएं या विद्यालय अपने प्रतिभागियों की सूची को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत कराना जरूरी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण का डाटा 30 अक्तूबर को शाम 4 बजे तक जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय की ईमेल- doprdsitapur@gmail.com पर उपलब्ध कराना होगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed