{"_id":"6058e07f8ebc3e8d38234f4e","slug":"youth-drowned-while-taking-bath-in-pond-death-sitapur-news-lko5708966119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली इलाके में गांव के बाहर तालाब में नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तालगांव कोतवाली इलाके के दौदापुर गांव निवासी आजिस (18) सोमवार को गांव के पूरब पेनी तालाब में नहा रहा था। इसी बीच अचानक वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा।
उसको डूबता देखकर ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने भी आजिस को बचाने में ग्रामीणों की मदद की और उसे बाहर निकाला।
उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए। बिना पुलिस कार्रवाई के परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद