फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies, two critically injured in collision between two bikes

Sitapur News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर

Sun, 28 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 28 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, two critically injured in collision between two bikes
आशीष कुमार। फाइल फोटो
सिधौली। इलाके के मनवा चौराहे पर रविवार दोपहर 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


ददौरा गांव निवासी आशीष कुमार (35) उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगे थे। रविवार सुबह वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर 12 बजे मनवा चौकी के पास सड़क पार कर रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर अटरिया के शिवपुरी गांव निवासी अमित कुमार (30) और कमलापुर के गेंधरिया गांव निवासी छोटेलाल (30) सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने आशीष कुमार को मृत घोषित कर दिया। अमित व छोटेलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed