फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies of fever, dengue confirmed in five

Sitapur News: बुखार से युवक की मौत, पांच में डेंगू की पुष्टि

Wed, 23 Oct 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 23 Oct 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of fever, dengue confirmed in five
सीतापुर। जिले में बुखार से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक को बीते कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। हालांकि सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने जिले के किसी भी बुखार पीड़ित की मौत की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उधर, जिला अस्पताल में हुई बुखार पीड़ितों की जांच में पांच में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 160 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा बिसवां का थवाईटोला निवासी प्रशांत (24) निजी चिकित्सक से इलाज करा रहा था। कोई फायदा न होता देख परिजनों ने उसे बीसीएम अस्पताल खैराबाद में भर्ती कराया गया। इसके बाद मंगलवार को उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाने के दौरान ही रास्ते में प्रशांत की मौत हो गई। परिजनों का कहना है चिकित्सकों ने प्रशांत की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजटिव बताई थी। मृतक के पिता आयुर्वेदिक अस्पताल सर्वाहनपुर व माता सीएचसी में कार्यरत है। सीएचसी अधीक्षक बिसवां डॉ. अमित कपूर ने फिलहाल ऐसे किसी भी बुखार पीड़ित की मौत की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

ओपीडी पहुंचे 2250 मरीज, 800 बुखार पीड़ित
मंगलवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। इस दौरान पंजीयन के लिए पहुंचे 2250 मरीजों में से 800 बुखार पीड़ित मिले। इनमें से 50 के रक्त नमूने को डेंगू की जांच के लिए भेजा गया है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में पांच नए बुखार पीड़ितों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 15 जबकि जिले में 160 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए करें यह उपाय
आस पड़ोस गंदा पानी न जमा होने दें। सुबह-शाम मच्छर से बचे। डेंगू के मच्छर अक्सर इसी समय काटते है। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पांच दिन तक बुखार न जाने पर डेंगू की जांच करवाएं। घर में गमले व कूलर में पानी रोजाना बदलते रहे। मच्छर न पनपने दें। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराते रहे।

जांच व इलाज की पर्याप्त सुविधा
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्ड व एलाइजा टेस्ट की जांच निशुल्क है। एलाइजा टेस्ट में ही डेंगू की पुष्टि होती है। यहां भर्ती मरीजों के इलाज व जांच की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed