{"_id":"5e5bfc728ebc3ef399701dae","slug":"youth-dies-in-tractor-trolley-collision-sitapur-news-lko511508631","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र के बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर साले की शादी में बाइक से जा रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद एक राहगीर युवक ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के सरैंया रेलवे स्टेशन निवासी श्रीकृष्ण जायसवाल के घर बाराबंकी के पल्हरी चौराहा निवासी आशीष जायसवाल (28) पुत्र श्रवण जायसवाल की ससुराल है। ससुराल में साले विपिन का रविवार को विवाह था। विपिन की बारात शाम करीब साढे़ चार बजे बाराबंकी जा रही थी।
साले की बारात में शामिल होने के लिए आशीष भी बाइक से जा रहा था। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर सदरपुर थाना क्षेत्र के अफसरिया हुसैनपुर गांव के सामने आशीष की बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।