{"_id":"6adcfbbb7fec1b57bf03e514","slug":"youth-dies-after-suffering-burns-from-coming-into-contact-with-an-ht-line-sitapur-news-c-102-1-slko1037-166414-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक की मौत
Sun, 25 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। सदरपुर के बसुदहा गांव के मजरा चमारनपुरवा निवासी राकेश (23) शनिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से बुरी तरह झुलस गए। घर के पास गिरी पेड़ की डाल हटाते समय यह हादसा हुआ। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों के अनुसार राकेश शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर के पास बांस की थनिहा में गिरी पेड़ की डाल निकाल रहे थे। समीप से ही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन सप्लाई लाइन गुजर रही है। राकेश ने जैसे ही डाल पकड़ कर खींचने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें निजी साधन से जहांगीराबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। सीओ बिसवां हर्षित कुमार ने बताया कि परिजनों की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।बिजली निगम के अधिशासी अभियंता महमूदाबाद एसके वर्मा ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। किन परिस्थितियों में युवक करंट की चपेट में आया, इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
राकेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और दो छोटे बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। कम उम्र में परिवार का सहारा छिनने से गांव में भी शोक का माहौल है। राकेश की मौत से उनके एक छोटे बेटे और बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा राकेश ही थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।