{"_id":"6adcfaad2fdf0acb0501083e","slug":"alert-issued-after-a-dengue-case-is-detected-team-reaches-the-village-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166413-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डेंगू का मरीज मिलने के बाद अलर्ट, गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डेंगू का मरीज मिलने के बाद अलर्ट, गांव पहुंची टीम
Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप भी पांव पसारने लगा है। लखनऊ स्थित मेडिकल विश्वविद्यालय की जांच में लहरपुर के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ ने अलर्ट जारी करते हुए सीएचसी लहरपुर की एक टीम को शनिवार को पीड़ित के गांव भेजकर परिवार के साथ आसपास रहने वाले 15 लोगों की रेंडम जांच कराई। प्रांरभिक जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि लहरपुर में इस साल का पहला डेंगू मरीज है।
सीतापुर में जनवरी से अब तक डेंगू के 17 मरीज चिह्नित हो चुके हैं। लहरपुर क्षेत्र के जम सकरा मजरा बेनीसंराय गांव निवासी दीपक कुमार (21) तीन अक्तूबर को लखनऊ काम करने गए थे। वहां उन्हें बुखार आ गया। इस पर 14 अक्तूबर व 19 अक्तूबर को उन्होंने केजीएमयू लखनऊ में जांच कराई थी। 22 अक्तूबर को आई रिपोर्ट में वह डेंगू पॉजिटिव निकले। इलाज के बाद वह अपने घर जमसकरा आ गए। लखनऊ से इसकी जानकारी सीएमओ को दी गई।
इस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी को टीम के पीड़ित के गांव पहुंचने का निर्देश दिया। टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर पीड़ित के परिजनों व आसपास के 15 लोगों में डेंगू की जांच की गई। इनमें से कोई भी डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। अधिकांश मरीज जुखाम, बुखार व खांसी से पीड़ित थे। जिन्हें दवाएं देकर घरों व गांव में साफ सफाई के लिए जागरूक किया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को घरों के आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल की जांच में अभी तक कोई भी डेंगू संक्रमित मरीज नहीं मिला है। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले डेंगू की कार्ड से जांच की जाती है। अगर कार्ड में कोई संक्रमित मिलता है तो उसका एलाइजा टेस्ट कराया जाता है। लेकिन अप्रैल से अब तक एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है।