फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The number of counters at the registration desk in the district hospital will be increased.

Sitapur News: जिला अस्पताल में परचा केंद्र पर बढ़ाया जाएंगा काउंटर

Sun, 25 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The number of counters at the registration desk in the district hospital will be increased.
सीतापुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण परचा बनवाने में हो रही परेशानी से मरीजों को जल्द राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को देखते हुए परचा काउंटरों की संख्या बढ़ाकर चार से पांच करेगा। इससे मरीजों को पंजीकरण कराने के लिए घंटों कतार में खड़े होने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकेगा। समय से परचा बनने पर मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श लेने और इलाज कराने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 2800 से 3000 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मरीजों की इतनी बड़ी संख्या के मुकाबले परचा काउंटरों पर दबाव अधिक रहता है। सुबह ओपीडी शुरू होने के समय से ही पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी परचा बनवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। मौजूदा समय में एक मरीज को परचा बनवाने में करीब 30 से 35 मिनट का समय लगता है। इसके चलते मरीजों को चिकित्सक तक पहुंचने में देरी होती है। सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर एक अतिरिक्त परचा काउंटर बढ़ाया जा रहा है। इससे मरीजों को कम समय में परचा बनवाने की सुविधा मिलेंगी। वह कम समय में अपना बेहतर इलाज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

हर मरीज की बनेगी आभा आईडी
जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन ही परचा बन रहा है। इसके लिए प्रत्येक मरीजों की आभा आईडी बनवाई जा रही है। इसके लिए मरीजों से आधारकार्ड व उसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर परचा बनवाया जा रहा है। एक बार आईडी बन जाने के बाद मरीजों को केवल मोबाइल नंबर बताने पर ही परचा बन जा सकेंगा। आभा आईडी के चक्कर में मरीजों को काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed