फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies after drowning in drain

उफनाए नाले में डूबकर ग्रामीण की मौत

Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in drain
सीतापुर। बैराजों से छोड़े जाने वाले लाखों क्यूसेक पानी व बारिश से घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी बाढ़ सरीखे हालात नहीं हैं पर उफनाई नदियां खतरे के संकेत देने लगी हैं। घाघरा से जुड़े नाले व तालाब उफान पर हैं। रविवार को नाले में डूबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण कड़ी मशक्कत से दो घंटे बाद शव निकाल सके।
विज्ञापन

घाघरा व शारदा का बढ़ता जलस्तर देख तटीय क्षेत्र के बाशिंदे दहशत में हैं। जिले में बाढ़ आने पर सबसे अधिक रेउसा क्षेत्र प्रभावित होता है। यहां हर साल घाघरा रौद्र रूप धारण कर तबाही मचाती है। इस बार भी बारिश शुरू होते ही घाघरा का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

उधर, बैराजों से रोजाना छोड़ा जा रहा लाखों क्यूसेक पानी भी घाघरा व शारदा को धीरे-धीरे विकराल बनाता जा रहा है। नदियों से जुड़े नाले व तालाब तक उफान पर हैं। रविवार को रेउसा क्षेत्र के लोधपुरवा द्वितीय में रहने वाला रामजीवन (45) मवेशी चराने निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के उत्तर बहने वाले उफनाए नाले को किसी तरह पार कर वह मवेशी चराने चला गया। सायं करीब पांच बजे वापस लौटते समय नाले के तेज बहाव में वह डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नाले में डूबे रामजीवन की तलाश शुरू कर दी।
इस बीच रेउसा पुलिस भी पहुंच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद रामजीवन का शव बरामद किया जा सका। थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से किसी भी समय हालात बिगड़ सकते हैं।
मृतक का इकलौता बेटा राकेश (10) साथियों के संग कांवड़ लेकर गोला गया है। सोमवार को कांवड़ चढ़ाने के बाद उसे वापस आना है। इस बीच यहां हादसा हो गया। बेटे को पता ही नहीं कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। नाले से रामजीवन का शव निकाले जाते ही उसकी पत्नी मुन्नी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ी। रो-रोकर परिवारीजन का हाल बुरा है।

बिसवां तहसीलदार राजकुमार गुप्ता हादसे की खबर पाकर देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए हालातों का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed