फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shopkeepers given three days to remove encroachment outside Galla Mandi

Sitapur News: गल्ला मंडी के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को तीन दिन की मोहलत

Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers given three days to remove encroachment outside Galla Mandi
महमूदाबाद। सिधौली मार्ग पर गल्ला मंडी के सामने लगने वाले भीषण जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम सुधीर कुमार ने प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर रविवार को स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी के अंदर आवंटित दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंडी सचिव ऋषभ जैन और प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मार्ग पर जाम नहीं लगना चाहिए। इसके लिए मंडी में किसानों के वाहनों के प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक गेट से किसानों के वाहनों को मंडी के अंदर प्रवेश कराया जाए, जबकि दूसरे गेट से वाहनों के बाहर निकलने की व्यवस्था की जाए। इससे वाहनों की आवाजाही सुचारु होगी और सड़क पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। एसडीएम ने मंडी में आवंटित दुकानों के स्वामियों को निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर टिन शेड और गुमटी आदि रखकर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी यदि दुकानों के बाहर अतिक्रमण पाया गया तो प्रशासन स्वयं कार्रवाई करते हुए उसे हटवाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि मंडी के अंदर दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को तीन दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंडी में वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित कर जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed