फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died in accident

Sitapur News: डंपर व बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Mon, 07 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 07 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth died in accident
सीतापुर। सदरपुर में सेमरी चौराहे के पास डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक लखनऊ से तंबौर स्थित अपने घर जा रहा था। पुलिस ने पंचानामे के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

तंबौर निवासी बहार (20) लखनऊ में बढ़ई का काम करता था। रविवार सुबह वह बाइक से तंबौर स्थित घर जा रहा था। सेमरी चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बाइक से टकरा गया। हादसे में युवक बाइक लेकर पेड़ से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सूचना दी। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कार व ई रिक्शे की टक्कर में चार घायल

लहरपुर(सीतापुर)। तंबौर मार्ग पर ग्राम लालपुर स्थित गल्ला मंडी के निकट एक तेज रफ्तार कार दो ई-रिक्शों से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालपुर स्थित गल्ला मंडी के पास लहरपुर की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार दो ई-रिक्शों से टकरा गई। हादसे में एक ई-रिक्शा पलटकर खंती में गिर गया। वहीं कार अनियंत्रित होकर ट्रक के अगले हिस्से में जा घुसी। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। एंबुलेंस की मदद से ई-रिक्शे में सवार मकबूल हुसैन (60) निवासी अकैचनपुर टप्पा, जितेंद्र जायसवाल (55) निवासी समोलिया, सुभाष (16) निवासी खपूरा टांडा कला व गंगाराम (60) निवासी खइयां थाना फूलबेहड जनपद खीरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मकबूल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed