फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth caught on suspicion of killing national bird

Sitapur News: राष्ट्रीय पक्षी को मारने की आशंका पर युवक को पकड़ा

Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth caught on suspicion of killing national bird
बेहटा (सीतापुर)। तंबौर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की आशंका पर हिंदूवादी संगठनों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक युवक मोर को मारकर उसे बेचने का काम करते हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुमली मजरा बेहड़ा में ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बताया कि कई दिनों से कुछ लोग मोर को मार रहे हैं। शुक्रवार को करीब 50 कार्यकर्ताओं ने जंगल को घेर लिया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक जंगल में दो तरफ जाल लगाया गया था।
विज्ञापन

वहां तीन युवक खड़े थे। उन्हें देखकर दो लोग भाग गए। कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास एक बाइक भी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि युवक से उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में अगर युवक दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed