{"_id":"17d2e983ec8998f7923bb73a37c7324b","slug":"young-men-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालेसर के पट्टे में फंसकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालेसर के पट्टे में फंसकर युवक घायल
अमर उजाला सीतापुर
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव थाना क्षेत्र में पालेसर के पट्टे में फंसकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर गिर गया। युवक को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफ नगर निवासी ओम प्रकाश ने गांव में ही पालेसर लगा रखा है। बुधवार की सुबह ओम प्रकाश का पुत्र सतीश कुमार (18) पालेसर पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह पंपिंग सेट से चल रहे पट्टे में उलझ गया। घटना को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन इंजन बंद कर उसे बचाया।
विज्ञापन
तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसका बायां हाथ भुजाओं से कटकर गिर गया था। परिवार के सदस्यों ने तत्काल घायल को कस्बा हरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सतीश को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन