{"_id":"53bd5dc6ed7cc217fae303a979c65511","slug":"young-man-shot-dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली से उड़ाया
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधाधुंध फायरिंग में दो लोग जख्मी हो गए। उधर, ग्रामीणों को एकजुट होते देख डकैत नकदी, जेवर समेत हजारों रुपये का माल लेकर भाग निकले। गोली लगने से जख्मी लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
महिमापुर गांव निवासी गुरुचरन व उसका भाई मन्नालाल गांव के बाहर मकान बनाकर परिवार समेत रहते हैं। रात को ये लोग अपने घरों में सो रहे थे। इसी बीच करीब एक बजे लगभग 12 डकैत गुरुचरन के घर घुस गए।
डकैतों ने गुरुचरन व उसकी पत्नी विंदेश्वरी को निशाने पर ले लिया। बंदूक के बल पर बदमाशों ने उसके घर से दो हजार की नगदी, जेवर सहित लगभग दस हजार का माल लूट लिया। गुरुचरन के यहां वारदात अंजाम देने के बाद कुछ बदमाश उसके भाई मन्नालाल के घर में घुस गए।
विज्ञापन
यहां डकैतों ने घर के लोगों को बंदूक के निशाने पर लिया तो मन्नालाल के बेटे सूरज (19) ने विरोध किया और वह बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने सूरज के सीने में गोली मार दी। मन्नालाल व उसका भतीजा संजय भी बदमाशों से उलझ गया।
ये देख डकैतों ने दोनों पर भी फायर झोंक दिए। गोली लगने से सूरज, मन्नालाल व संजय बेसुध होकर वहीं गिर गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर डकैत फायरिंग करते हुए भाग निकले।
इसके बाद आननफानन में तीनों घायलों को पहले सीएचसी बिसवां फिर लखनऊ ले जाया गया, जहां सूरज ने दम तोड़ दिया। मन्नालाल व संजय की हालत अब खतरे से बाहर है।
खबर पाकर रविवार सुबह एसपी कवींद्र प्रताप सिंह, सीओ बिसवां दीपेंद्र नाथ चौधरी व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। एसपी का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जाएगा।