{"_id":"671d4320f9d950c38a028057","slug":"young-man-fell-from-moving-bus-died-during-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1037-121128-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चलती बस से गिरा युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चलती बस से गिरा युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस चालक की लापरवाही से एक युवक चलती बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रनुवापारा निवासी विशाल गौतम (18) किसी काम से लखनऊ गया था। वहां से शुक्रवार देर शाम परिवहन निगम की बस (यूपी 78 एफ एन 2656) से अटरिया तक का टिकट कटवा कर अपने घर आ रहा था। बस जैसे ही हाईवे पर कस्बा अटरिया स्थित धरावां मोड़ पहुंची। मोड़ पर पहुंचने से पहले ही बस चालक ने अचानक बस रोक दी। इस दौरान बस से उतरने के लिए खड़ा युवक हाईवे पर जा गिरा।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने युवक को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार देर रात युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बस चालक पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

26जेएनडी14-किलाजफरगढ़ गांव के पास हादसे की जांच करते हुए जुलाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन