{"_id":"60d0d5418ebc3e2c4712f2dc","slug":"young-man-drowned-while-taking-a-bath-in-the-pond-died-sitapur-news-lko5835320127","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाते समय डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाते समय डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर) मवेशियों को चराने गए एक युवक की रविवार को तालाब में डूूबकर मौत हो गई। परिजनों को उसका शव तालाब में उतराता मिला।
मानपुर इलाके के शीतलपुरवा निवासी अवधेश कुमार (20) गांव के बाहर मवेशियों को चराने गया था। गांव के ही पांच लोग मवेशी चराने गए थे। अवधेश साथ में गए लोगों को घर जाने की बात कहकर वहां से निकला। पर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो उठे। तलाश के दौरान उसके कपड़े तालाब के पास पड़े मिले।
इसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों को आशंका हुई कि वह तालाब में डूब गया। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से परिवार ने तालाब में खोजबीन शुरू की। उसका शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की माने तो युवक की तालाब में नहाने के दौरान डूबकर मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है