{"_id":"63f5189c7a99386c64003c89","slug":"young-man-caught-for-indecency-with-girl-students-sitapur-news-c-13-1-97384-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छात्राओं से अभद्रता पर युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छात्राओं से अभद्रता पर युवक को दबोचा
Wed, 22 Feb 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। डिग्री कालेज से पढ़ाई कर घर जा रहीं चचेरी बहनों से अश्लील इशारे व फब्तियां कसना एक युवक को मंहगा पड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। चचेरी बहनों के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चचेरी बहनें पास के ही गांव में डिग्री कालेज की छात्रा हैं। मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे दोनों बहनें पैदल ही स्कूल से घर जा रही थीं। लहरपुर और भवनाथपुर के बीच लहरपुर कस्बे के मोहल्ला मीराटोला निवासी शादाब वहां आया और छात्राओं पर फब्तियां कसने लगा। बाइक पर बैठने को कहा।
इस पर छात्राओं ने शोर मचा दिया, तो मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस पर छात्राओं ने शोर मचा दिया, तो मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन