फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Yogi

सपा की सोच परिवारवादी, काम आतंकवादी : योगी

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Yogi
महमूदाबाद में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को विकास, कानून व सुरक्षा के मुद्दों पर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा की सोच परिवारवादी और काम आतंकवादी है। 2012 में सपा जब सत्ता में आई थी तो आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया गया था। भाजपा 2017 में आई तो सबसे पहले किसानों की कर्जमाफी की। यूपी में पहले जहां पर बमबारी होती थी, अब वहां पर हर-हर महादेव के नारे गूंज रहे है। कर्फ्य की जगह कांवड़ यात्रा निकल रही है। पूरे प्रदेश में हर वर्ग के लोग अपने त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मना रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में सेवता, महमूदाबाद व मिश्रिख विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने तीनों जनसभाओं में नैमिषारण्य की पौराणिक भूमि को प्रणाम करके अपने संबोधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के निशाने पर सपा रही। मुख्यमंत्री ने कहा, गुजरात दंगों का फैसला आया है। उस दंगे में यूपी के आजमगढ़ का एक आतंकवादी था।
विज्ञापन

उसके अब्बाजान इस समय सपा के प्रचारक हैं। सपा सरकार ने अयोध्या बम ब्लास्ट, संकटमोचन मंदिर, लखनऊ व वाराणसी कचहरी, गोरखपुर, बरेली व बिजनौर में हुई घटनाओं के आतंकवादियों के केस वापस लेने का प्रयास किया था। इससे सपा की असलियत पता चलती है कि वह जनता के बजाए आतंकवादियों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार में जब नौकरी निकलती थी तो चाचा, भतीजा व अन्य परिवार के लोग वसूली पर निकल पड़ते थे। जमकर घोटाला होता था। उसके बाद न्यायालय रोक लगा देती थी। चेहरा देखकर नौकरी दी जाती थी। 2017 से पहले यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। बहू बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थी। व्यापारियों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। त्यौहारों पर कर्फ्यू लग जाते थे। यूपी के लोग अपने त्यौहार भी शांतिपूर्ण ढंग से मना नहीं पाते थे। 2017 में सत्ता में आने पर सबसे पहले सुरक्षा पर काम किया गया है।
अब दंगाई सलाखों के पीछे है। दंगाई सोच रहे है अब दोबारा करतूत की कोशिश की तो बाप दादा की कमाई पर बुलडोजर चलेगा। पहले यूपी में बिजली नहीं आती थी। अब चाहे दिवाली हो या रमजान 24 घंटे बिजली आती है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सत्ता में आए तो विकास के साथ दंगाइयों की छाती पर बुलडोजर चलेगा।
अयोध्या व काशी के बाद अब नैमिष की बारी
मिश्रिख में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या व काशी को सजाया है। अब नैमिषारण्य को भी सजाएंगे। योगी ने कहा कि 70 साल की आजादी के बाद नैमिषारण्य को जो पहचान मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी है। नैमिषारण्य के विकास के लिए ढेर सारी योजनाओं शुरू की गई है। अगर कोई मथुरा, काशी व अयोध्या आता है तो एक बार नैमिष जरूर आना चाहता है। अब नैमिष के विकास के लिए बजट का खजाना खोल दिया गया है।
बाढ़ पीड़ितों को दिए गए आवास
सेवता में योगी ने कहा कि पांच साल पहले यहां आया था तो आप सभी ने बाढ़ की समस्या बताई थी। इसके लिए पांच साल में स्थायी समाधान दिलाया गया है। ढेर सारी परियोजनाएं शुरू की गई है। बाढ़ पीड़ितों को सबसे अधिक 27 हजार आवास केवल सेवता में दिए गए है।
डबल इंजन ने दिया डबल राशन
महमूदाबाद में कहा, डबल इंजन की यूपी में सरकार ने हर माह डबल राशन दिया है। घर-घर बिजली पहुंचाने काम निभाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुछ लोग कोरोना वैक्सीन को योगी व मोदी की वैक्सीन बता रहे थे। आज वे भी लगवा रहे है। कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर अब आए तो पूछना योगी व मोदी की डोज से ही जान बची है। इसलिए अब वोट भी इन्हीं को देना है।

आचार्य नरेंद्र देव के समाजवाद से सीख लेने की दी नसीहत
मुख्यमंत्री ने कहा, महमूदाबाद आचार्य नरेंद्र देव की कर्मस्थली रही है। आचार्य नरेंद्र असली समाजवादी चिंतक थे। जिन्होंने पूरा जीवन समाज व राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इन सपाइयों को आचार्य नरेंद्र देव व डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवाद से सीख लेनी चाहिए। ये लोग न तो सुधरे है न ही सुधरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed