{"_id":"620e9ba6350559597a2638e9","slug":"yogi-and-akhilesh-s-public-meeting-on-19-sitapur-news-lko6182833130","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी और अखिलेश की जनसभा 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी और अखिलेश की जनसभा 19 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। चुनावी माहौल बनाने के लिए नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आ रहे हैं। सीएम की तीन चुनावी जनसभाएं होनी हैं, जबकि अखिलेश यादव की बिसवां में जनसभा होगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम के आगमन को लेकर गुरुवार को डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
जिले में 23 फरवरी को लोकतंत्र का महापर्व है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही अब चुनावी रैलियां जोर पकड़ने लगी है। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी माहौल बनाने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 19 फरवरी को सबसे पहले 1:30 बजे रेउसा में जनसभा को संबोधित करेंगे। आधे घंटे की जनसभा के बाद वह महमूदाबाद विधानसभा में पहुंचेंगे, जहां पर 2:30 से तीन बजे तक महमूदाबाद में सिधौली रोड पर वन विभाग के पास जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वह 3:30 से चार बजे के बीच मिश्रिख विधानसभा में मिश्रिख मेला मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इन तीनों जगहों पर एक ही दिन कार्यक्रम होने के चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। तीनों जगहों पर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने महमूदाबाद, रेउसा व मिश्रिख जाकर कार्यक्रम स्थल को देखा। अधीनस्थ अफसरों को तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बिसवां में 19 फरवरी को आ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने बताया कि अखिलेश यादव बिसवां के गुलजार शाह मेला मैदान में चुनावी जनसभा में दोपहर दो बजे आ रहे हैं। यहां सभी विधानसभाओं की जनसभा होगी।