{"_id":"69cc170ed1d998af480f3909","slug":"worker-lost-his-life-when-roof-collapsed-while-demolishing-it-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153047-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तोड़ते समय छत ढही मजदूर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तोड़ते समय छत ढही मजदूर की जान गई
Wed, 01 Apr 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
छत का पड़ा मलबा।
मिश्रिख। आंट गांव में मंगलवार को तोड़ते समय अचानक छत ढह गई। इस दौरान मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर घायल हो गया।
गांव निवासी श्याम किशन ने घर की पुरानी छत को तोड़ने के लिए गांव के ही प्रताप (40) व रामरूम (38) को काम पर लगाया था। छत तोड़ते समय हादसा हो गया। अचानक पूरी छत ढह गई। प्रताप व रामरूप मलबे में दबकर चोटिल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने प्रताप को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाते ही नायब तहसीलदार, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।