फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Work has been done to lift six crore people above poverty line: Mayankeshwar

छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का हुआ काम : मयंकेश्वर

Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Work has been done to lift six crore people above poverty line: Mayankeshwar
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में छह करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम हुआ है। यह कहना है जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का। वह मंगलवार को राज्य सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूरे होने पर सरोजिनी वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर तथा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी दी। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का मुआयना भी किया। महिलाओं को त्वरित सहायता दिलाने के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं, स्टालों की प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्टाल को प्रथम स्थान, गन्ना विभाग को द्वितीय स्थान तथा आयुष विभाग के स्टाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संबंधित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, टूलकिट, चेक, नए राशन कार्ड, ऋण, रोजगार नियुक्ति पत्र और पेंशन आदि का वितरण भी किया गया। यहां स्थापित आवेदन और समाधान केंद्रों पर लोगों ने अपनी समस्याओं का निवारण कराया। इस दौरान जादू शो, नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं की जानकारी दी गयी। बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों व महाकुंभ-2025 पर आधारित डाक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम को एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। अंत में सीडीओ निधि बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम, उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार, जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम ने की चार महिलाओं की गोद भराई
सिधौली (सीतापुर)। ब्लाॅक मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा चयनित चार महिलाओं की गोद भराई। कार्यक्रम एसडीएम राखी वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। ब्लाॅक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बीडीओ प्रतिभा जायसवाल, कसमंडा मंडल अध्यक्ष सोनू शुक्ल, अमित शुक्ल, एडीओ कृषि योगेश शर्मा, सौरभ सिंह व सर्वेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


एलईडी के जरिए योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार
सकरन (सीतापुर)। सुमरावां गांव में एलईडी वैन के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है। कामन सर्विस सेंटर(सीएससी) के जिला प्रबंधक मतीन अहमद ने बताया कि अधिकांश सरकारी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन सीएससी के माध्यम से ही होता है। एलईडी वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर युवा उद्यमी योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित कर रही है। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक है, जो डिजिटल माध्यमों से दूर हैं या जिन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। सीएससी वीएलई अजय पटेल, मूलचंद पटेल, अंकित, निर्मल, रंजीत कुमार, कुंज बिहारी, उमेश पटेल, विनय जयसवाल, साजन गिरि, संजय पटेल, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed