Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women's commission took cognizance of the rape case

Sitapur News: दुष्कर्म के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women's commission took cognizance of the rape case
सीतापुर। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद सांसद राकेश राठौर की मुश्किल बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या रविवार को सीतापुर पहुंचीं। करीब 20 मिनट की मुलाकात में पीड़िता डॉ. प्रियंका के सामने रोने लगी। डॉ. प्रियंका ने न्याय का भरोसा दिलाकर किसी तरह पीड़िता को चुप कराया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है? यही तो कांग्रेस का असली चेहरा है। पार्टी की कथनी और करनी दोनों में अंतर है। डॉ. प्रियंका मौर्या ने बताया कि उन्होंने पुलिस से जांच की प्रगति जानी है। तेजी से जांच पूरी करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग पूरे मामले पर नजर बनाए है। पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article