Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women workers are vocal in support of the Congress MP trapped in a rape case

Sitapur News: दुष्कर्म के मामले में फंसे कांग्रेस सांसद के पक्ष में महिला कार्यकर्ता मुखर

Mon, 20 Jan 2025 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women workers are vocal in support of the Congress MP trapped in a rape case
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को कांग्रेस का महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें महिला शक्ति केंद्र, कांग्रेस कार्यकर्ता और आईपीएफ संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। सम्मेलन का विषय जातिगत जनगणना पर परिचर्चा करना था। सांसद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद परिचर्चा का विषय ही बदल गया। सम्मेलन में पहुंचीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की पूर्व सदस्य अनुसुइया शर्मा ने कहा कि जिस तरह से सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध कुचक्र रचा गया, वह जगजाहिर है। मामले में दिल्ली तक विरोध दर्ज कराएंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य ममता वर्मा ने कहा कि सांसद पर दर्ज कराए गए मुकदमे की उच्च स्तरीय व गहनता से जांच आवश्यक है। कांग्रेस जिला सचिव दीपा वैश्य ने मंच से ही कहा कि अब समय आ गया है। आरपार की लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। अगर यह लड़ाई नहीं लड़ी गई तो साजिश करते हुए केस दर्ज किए जाते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, नगर अध्यक्ष संतोष भार्गव व डॉ. बृज बिहारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




भूमाफिया की पोल खोलना सांसद पर पड़ा भारी
कांग्रेस नेता अनुपमा द्विवेदी ने कहा कि सांसद राकेश राठौर गहरे साजिश के शिकार हुए हैं। उन्होंने कुछ लोगों को भूमाफिया बताया था, यही उनके लिए घातक हो गया। इसके बाद ही सांसद के विरुद्ध साजिश रची गई।
विज्ञापन


सपा ने किया किनारा, जिलाध्यक्ष बोले- हम कुछ नहीं कहेंगे
सांसद पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने कहा कि हम लोगों के बोलने का कोई औचित्य नहीं है। मामला जो भी है उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article