फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women touched the sky with high spirits

बुलंद हौसलों से महिलाओं ने छुआ आसमान

Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Women touched the sky with high spirits
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित महिलाएं। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। ऐसा शायद ही कोई क्षेत्र हो, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम न फैलाया हो। एवरेस्ट पर चढ़ाई या सेना में भर्ती होकर दुश्मनों के दांत खट्टे करने की बात हो, यह सब महिलाओं के बुलंद हौसलों की वजह से हुआ।
विज्ञापन

अब महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे समाज में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। आज पूरा देश महिलाओं के हौसलों को सलाम कर रहा है। यह बात अमर उजाला के महिला चौपाल/संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शहर के स्टडीवेल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसका विषय आत्मनिर्भर नारी, आत्मनिर्भर प्रदेश रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विनय पाठक व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह ने किया। मुख्य अतिथि का स्वागत स्टडीवेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनीत अग्रवाल ने किया। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से आई महिला सहायता समूह, आंगनबाड़ी व अन्य विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी हुई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इन महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई।
आखिर वह कैसे अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बना सकती हैं। सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ लेकर वह अपना व्यापार शुरू कर सकती हैं। फूलों की खेती, पशुपालन, अचार बनाना, बागवानी, बैंकों से ऋण लेना, महिला सुरक्षा, पुलिस की कैसे मिलेगी मदद सहित तमाम विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से महिलाओं को जागरूक किया। उनको योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
समाज में अपनी अलग पहचान बना चुकी छह महिलाओं को अमर उजाला ने उनके हौसले को सलाम करते हुए सम्मानित किया। सम्मान पाकर महिलाओं ने कहा, यह सम्मान उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। अमर उजाला ने एक मंच पर लाकर सभी का हौसला बढ़ाया है। अब और भी ऊंचाइयां छूने का प्रयास होगा।

इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी सीतापुर संजीव त्रिवेदी, उद्यान निरीक्षक घनश्याम सिंह, इंडियन बैंक के मैनेजर प्रशांत सिंह, वरिष्ठ प्रशिक्षक जिला प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद अरुण पांडेय, जिला प्रबोशन अधिकारी अश्वनी कुमार व जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के निदेशक आरके दास, जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अजीविका मिशन के अमरजीत सिंह ने अपने विभाग की योजनाओं के बारें में महिलाओं को बताते हुए उन्हें इनका शत प्रतिशत लाभ लेने की अपील की। मंच का संचालन शिक्षक आराध्य शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed