फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   women died due to break the hightention line

हाईटेंशन लाइन गिरने से झोपड़ी राख, महिला जिंदा जली

Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
women died due to break the hightention line
उत्पादन लागत में कमी आई - फोटो : Getty

थाना क्षेत्र के नसीरपुर देवरिया गांव में शुक्रवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर झोपड़ी पर जा गिरा, जिससे उसमें सो रही महिला की झुलसकर मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के जेई का कहना है कि बिल जमा न होने के कारण गांव की लाइन कई बार काटी गई, लेकिन ग्रामीणों ने उसे जोड़ लिया था। नसीरपुर देवरिया गांव में शुक्रवार रात हाईटेंशन लाइन का केबल टूटकर एक झोपड़ी पर जा गिरा, जिससे झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


इस बीच वहां सो रहे रामप्रकाश व उसके परिवार के अन्य लोग किसी तरह बाहर आ गए, लेकिन राम प्रकाश की पत्नी लक्ष्मी (40) सामान उठाने के चक्कर में लपटों में घिरकर बुरी तरह झुलस गई। इस बीच ग्रामीणों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग पॉवर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जेई बीएन सिंह का कहना है कि इस गांव के लोगों का बिजली बिल बकाया होने से कई बार गांव की आपूर्ति बंद की गई, लेकिन गांव के लोग लाइन जोड़ देते हैं। घटना से विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed