{"_id":"5766d9514f1c1bd54511b955","slug":"women-beaten-burned-thatch-on-opposing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटा, विरोध करने पर छप्पर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीटा, विरोध करने पर छप्पर जलाया
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां थाना क्षेत्र में दबंगों ने भूमि पर कब्जे को लेकर एक महिला को पीटा। विरोध करने पर उसके छप्पर में आग लगा दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकरिया निवासी रमाकांत गांव के बाहर खेत में छप्पर डाल कर रहता है।
विज्ञापन
शनिवार को रमाकांत किसी काम से घर के बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी रामकली मौजूद थी। रविवार को गांव का रमई अपने कई साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और महिला से विवाद करने लगा। महिला ने विरोध किया तो रमई पक्ष ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच रमई पक्ष से एक व्यक्ति ने महिला के छप्पर में आग लगा दी। महिला की पुकार सुनकर गांव के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल की तरफ दौड़े। उन्हें अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर फरार हो गया। घटना में जहां महिला घायल हो गई, वहीं छप्पर जलकर राख हो गया। महिला ने इस संबंध में गांव के रमई, धर्मेंद्र, सुभाष व शंकर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन