फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman unconscious in field, claims to have seen tigress

Sitapur News: महिला खेत में बेहोश, बाघिन देखने का दावा

Thu, 12 Sep 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Sep 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman unconscious in field, claims to have seen tigress
खैराबाद। शाह जलालपुर गांव के मजरा शाहपुर की एक महिला ने बुधवार को बाघिन देखने का दावा किया। पीड़िता नीलम ने बताया कि वह अपने गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर अपने पति के साथ सब्जी की फसल देखने गई थी। पति खेत में काम करने लगा तो महिला खेत के कुछ दूरी पर लकड़ी तोड़ने लगी। तभी उसकी नजर बाघिन पर पड़ गई।
विज्ञापन

किसी तरह वह अपने पति के साथ गिरती पड़ी घर पहुंची और बेहोश हो गई। उसके घर पर भीड़ लग गई। होश आने के बाद वह उसने ग्रामीणों से बाघिन देखने का दावा किया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ तलाश में वन विभाग को जंगल से सांड़ निकलता दिखा। वन विभाग सांड़ का दावा कर रहा है। हालांकि ग्रामीण वनविभाग के दावे का खंडन कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला बोली, बाघिन पैरों पर सिर रखकर बैठी थी
नीलम ने बताया कि बाघिन अपने पैरों पर सिर रखकर बैठी थी। बताया उसके गर्दन पर बड़े बाल भी थे। उसका रंग पीला भूरा रंग था।

अधिकारी बोले- यह महज अफवाह

उप वन क्षेत्र अधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि ग्रामीण सिर्फ अफवाह उड़ा रहे हैं। जब टीम गई तो जंगल में गोले पटाखे भी फोड़े। बाघिन का कोई पता नहीं मिला। जंगल से एक सांड़ जरूर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed