फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman riding bike dies in collision with truck, husband serious

Sitapur News: ट्रक से भिड़ंत में बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

Thu, 12 Dec 2024 12:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies in collision with truck, husband serious
उरदौली (सीतापुर)। कोतवाली महोली क्षेत्र के उरदौली कस्बे में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मछरेहटा के नेवदिया गांव निवासी विकास शुक्ला (45) अपनी पत्नी सुधा (42) के साथ कस्बा निवासी रिश्तेदार गुड्डू मिश्रा के यहां एक तेरहवीं कार्यक्रम में आए थे। वापसी के दौरान सीतापुर मुख्यालय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पंचायत भवन के सामने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठी सुधा गिरकर ट्रक के एक पहिये के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम शशि बिंदु द्विवेदी, सीओ व इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घायल पति को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे से निकले हाईवे के डिवाइडर का कट लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। इस कट के 25 मीटर के दायरे में अक्सर हादसे होते रहते हैं। अब तक कई लोग यहां जान गवां चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शायद ही कोई महीना ऐसा गुजरता हो जब यहां जानलेवा हादसा न होता हो। बीच कस्बे में डिवाइडर में बने कट से अचानक निकलकर साइकिल, बाइक सवार या फिर पैदल यात्री हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की चपेट में आ जाता है। इस कट के पास बीती 28 नवंबर को रामकोट थाना क्षेत्र के गौरा लिलसी निवासी विपिन कुमार (36) व पत्नी उपासना (32) को रोडवेज की एक बस टक्कर मार दी थी। इससे दंपती की मौत हो गई थी। इसी तरह कुछ माह पहले सढियामऊ गांव निवासी बलजोधा साइकिल से कस्बे की बाजार आए थे, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed