फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman murdered inside home by having her head smashed in.

Sitapur News: घर के अंदर महिला की सिर कूंचकर हत्या

Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered inside home by having her head smashed in.
पिंकी। (फाइल फोटो)
झरेखापुर। कोतवाली देहात के पंचमपुरवा गांव में एक महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसका शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



पंचमपुरवा गांव निवासी पिंकी गुप्ता (45) का शव शुक्रवार सुबह उनके घर के अंदर मिला। सिर को किसी चीज से कूंचा गया था। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व सीओ सदर आदि ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन



पुलिस की जांच में निकलकर आया कि पिंकी के पति जयभान करीब तीन माह पहले मार्च में मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने चले गए थे। उनकी दो पुत्रियों कोमल व काजल का विवाह हो चुका है। कुछ दिन पहले ही अविवाहित पुत्रियां परी और नैना जिले के लोधौरा गांव स्थित ननिहाल चली गई थीं। इसलिए पिंकी घर में अकेली थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed